• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहित किया जायेगा

Yoga and naturopathy will be promoted - Jaipur News in Hindi

जयपुर । चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश में हमारे देश की प्राचीन पद्धति योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योग से शरीर ही नहीं बल्कि मन और आत्मा भी तृप्त होती है। राठौड़ शुक्रवार को सुबह बापू नगर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में नवनिर्मित गांधी उपचार गृह के लोकापर्ण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने फीता काटकर इसका लोकापर्ण किया एवं नवनिर्मित उपचार गृह का अवलोकन कर वहां की गयी व्यवस्थाओं की सराहना की। आयुर्वेद मंत्री ने कहा हमारी सरकार आयुष पद्वतियों आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विकास तथा प्रसार को विशेष महत्व दे रही है। इस क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा अनेक स्वरोजगार उत्पादक लघु पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के स्वास्थ्य परक उपायों और योग को आमजन तक पहुॅचाने के दृष्टिकोण से राज्य में संचालित 295 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वेलनेस सेन्टर प्रारम्भ किये गये हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga and naturopathy will be promoted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajendra rathore, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved