• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निजी स्कूलों की फीस पर जल्द लगेगी लगाम

Will soon rein on private school fees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राज्य सरकार ने निजी विद्यालयों के फीस निर्धारण के लिए बनाए कानून के तहत नियम तैयार कर उन्हें अंतिम रूप प्रदान कर दिया है। मंत्री मंडल से अनुमोदन के बाद इन्हें राज्य में लागू किया जाएगा। प्रो. देवनानी ने सोमवार को इस संबंध में बनी केबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केबिनेट सब कमेटी ने फीस एक्ट के तहत निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित किए जाने वाले फीस नियमों को लगभग तैयार कर लिया है। इन्हें जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ तथा उनकी सदस्यता वाली केबिनेट सब कमेटी ने फीस एक्ट के तहत बनाए गए नियमों का अनुमोदन कर दिया है। इन नियमों को केबिनेट की बैठक के अनुमोदन के बाद अब राज्य में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Will soon rein on private school fees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, gulabchand katariya, rajendra rathore, private schools fees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved