• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किरोड़ीलाल ने भरी आंदोलन की हूंकार

will not exploitation of Gravel labours - Sawai-Madhopur News in Hindi

मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर)। उपखंड क्षेत्र में बजरी लीज होल्डर की मनमानी और रॉयल्टी दरों में लगातार बढ़ोतरी से दस दिन से बजरी का कारोबार बंद कर बैठे गुस्साए बजरी व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों ग्रामीणों ने बनास नदी स्थित काला खेजड़ा देवस्थान पर महापंचायत की। महापंचायत की अध्यक्षता लालसोट विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने की। डॉक्टर मीणा ने 25 से अधिक गांवों के करीब तीन हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बजरी लीज होल्डर लगातार रॉयल्टी की मनमानी दरें वसूल रहा है, ऐसे में किसान बनास से ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बजरी नहीं भर पा रहा है। उन्होंने कहा कि लीज होल्डर के हाथों गरीब किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। समय रहते प्रशासन ने ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की तो 20 अक्टूबर को जिलेभर के किसानों के साथ जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और मांगें नहीं माने जाने तक घेराव जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन रहा चौकस महापंचायत को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया हाइवे पर जगह-जगह पुलिस और आरएसी के जवान मौजूद रहे।
यह है विवाद की जड़
बनास में बजरी की 30 रुपए प्रति टन रॉयल्टी दर है, जबकि 170 रुपए में बजरी की कीमत, लोडिंग, रास्ता दुरुस्ती का चार्ज शामिल है। वाहन मालिकों का आरोप है कि लीज होल्डर बनास से बजरी लोडिंग नहीं कर रहा, जबकि लीज होल्डर द्वारा उसका चार्ज वसूला जा रहा है।
फैक्ट फाइल
बनास नदी से बजरी ढोने के काम में करीब 500 ट्रक और 600 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिदिन चलते हैं। बजरी करोबार से बनास नदी के आसपास करीब पांच हजार परिवारों की पालन पोषण हो रहा है। ऐसे में ठेकेदार द्वारा बनास में एलएनटी मशीन लगाकर खनन किया जा रहा है, जिससे किसान मजदूर मजदूरी को तरस रहा है।

यह भी पढ़े

Web Title-will not exploitation of Gravel labours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: exploitation, gravel, labours, malarna dungar, sawai madhopur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved