• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

श्रीगंगानगर में कोहरे की सफेद चादर, फसलों को होगा फायदा

श्रीगंगानगर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पूर्वी हवाओं की गति बढऩे से एक और जहां सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में अचानक सर्दी बढ़ गई है। सूर्यदेव को कोहरे ने अपने आगोश में जकड़ लिया है। कोहरे के कारण रात के तापमान में तो गिरावट हुई है लेकिन, दिन का पारा भी स्थिर हो गया है। इसके साथ कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। अचानक बढ़ी सर्दी से रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक स्थिर हो गया है। श्रीगंगानगर जिला कड़ाके की सर्दी व रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में के लिए प्रसिद्ध है। यहां सर्दी में तापमान जहां माइनस डिग्री में पहुंच जाता है तो वहीं, गर्मियों में तापमान पचास डिग्री से ऊपर चला जाता है। फिलहाल सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं कोहरे के चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान अधिक होने से फसलों को नुकसान हो रहा था लेकिन, अब कोहरे व सर्दी से फसलों को फायदा मिलेगा। कोहरे से फसलों में बढ़ोतरी होगी। वहीं पानी की कमी के चलते सूख रही फसलों में नमी से उन्हें नया जीवन मिलेगा।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-white sheet of fog in Sri Ganganagar, will benefit crops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: white sheet, fog, sri ganganagar, benefit, crops, news of sri ganganagar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved