• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

बुंदेलखंड में सरकार ने क्या क्या काम कराए

लखनऊ।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए अपने संसाधनों से अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मण्डियों तथा किसान बाज़ारों का निर्माण कराया गया है, ताकि यहां के किसानों को अपनी उपज का वाजिब मूल्य जल्द से जल्द मिले। सूखे के दौरान समाजवादी सरकार ने यहां की जनता को राहत पहुंचाने का काम अपने संसाधनों से किया। सूखा प्रभावित लोगों को समाजवादी राहत पैकेट उपलब्ध कराये गये, जिसमें खाद्य सामग्री के साथ घी तथा मिल्क पाउडर भी शामिल था। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा और झांसी को 4-लेन मार्ग से जोड़ा जाएगा। बुन्देलखण्ड के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री आज झांसी में निःशुल्क लैपटॉप वितरण, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन तथा पुत्रियों की शादी के लाभार्थियों को अनुदान स्वीकृति-पत्र वितरित करने के बाद वहां आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 1,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किये। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को परिचय-पत्र वितरित किये। उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50-50 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ शादी अनुदान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-What made the government work in Bundelkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: what made the government work in bundelkhand, what, made, government, work, bundelkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved