• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कारागृह में रंजिश को लेकर भिड़े बंदी

went to prison, the district prison revenge - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। जिला कारागृह में पुरानी रंजिश को लेकर बंदियों के आमने-सामने होने के समाचार मिले हैं। मारपीट में एक बंदी चोटिल हो गया। जमानत पर रिहा होते ही मारपीट का शिकार हुए एक युवक ने पर्चा बयान के आधार पर जेल में बंद एक जने के खिलाफ नामजद व 3 अन्य के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। घायल का टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली दूधवाली ढाणी निवासी पालीराम (40) पुत्र धन्नाराम नायक ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह 15 नवम्बर को मारपीट के एक मामले में जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। 16 नवम्बर को दोपहर करीब ढाई-तीन बजे जेल में बंद कोहला निवासी ज्ञानी ने उसे अपनी बैरक में बुलाया तथा 3 अन्य जनों के साथ उससे मारपीट की। मारपीट में उसके चोटें आई। पर्चा बयान में पालीराम ने बताया कि उसकी बहिन गुड्डी देवी द्वारा बेचे गए प्लाट को लेकर ज्ञानी सिंह के साथ उनका विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर ज्ञानीसिंह व अन्य ने उससे मारपीट की। जंक्शन पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर भादंसं की धारा 323, 341, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शम्भूदयाल को सौंपी गई है।
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-went to prison, the district prison revenge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: went , prison, district, revenge, hanunmangrah, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved