• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार दीवारी में पानी की सप्लाई सामान्य

water supply Normal in wall city - Jaipur News in Hindi

जयपुर । परकोटे में चांदी की टकसाल और खवास जी पैलेस में गुरुवार को लीकेज हुई लाइन को दुरुस्त कर दिया गया और वहां की जलापूर्ति सामान्य हो गई है। अधिशाषी अभियंता श्री महेश मेहता ने बताया कि गुरुवार की शाम को चांदी की टकसाल के पास खवास जी पैलेस के सामने मुख्य मार्ग पर 150 एम.एम. सीमेन्ट की पाइपलाइन से लीकेज हो गई थी, जिसमें वाल्व को तुरन्त बन्द कर रामचन्द्र चौकडी के जल वितरण को यथावत रखा गया। पाइप लाइन लीकेज के कारण रामचन्द्र चौकड़ी के खवास जी के रास्ते में किए जा रहे जल वितरण में करीब 20 मिनट के लिए बाधा उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान खवास जी के रास्ते को अन्य 250 एम.एम. पाइप लाइन से व्यवधान के बाद सुचारू रूप से जल वितरण किया गया। पाइप लाइन को दुरुस्त कर क्षेत्र की जलापूर्ति सामान्य कर दी गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-water supply Normal in wall city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water, supply, normal, wall city, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved