• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काश्तकारों को समय पर मिले फसलों के लिए पानी

Water for crops tenants met on time - Bundi News in Hindi

बूंदी। कमाण्ड क्षेत्र में सीएडी की नहरों में सुचारू सिंचाई जल प्रवाह को लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सीएडी के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिए कि नहरों में टेल क्षेत्र तक और समग्र कमाण्ड एरिया में सिंचाई जल की आवश्यकता के अनुसार तय समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रबी सिंचाई के पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। इस दौरान बूंदी उत्सव-2016 के दौरान आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम को लेकर दीपदान उत्सव समिति की बैठक 8 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे करने को लेकर भी चर्चा हुई। ये बैठक आईसीडीएस कार्यालय में समिति संयोजक और उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शोभा पाठक की अध्यक्षता में होगी। यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-Water for crops tenants met on time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water, crops, tenants, met, time, bundi, rajasthan, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved