• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Water district level workshop - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत अच्छे ढंग से प्रारंभ हो इसके लिए प्रथम चरण के अनुभव तथा उसमें रही खामियों को ध्यान में रखा जाये। क्षेत्रा के जनप्रतिनिधियों तथा गांव वासियों , बुजुर्गो के अनुभवों का लाभ लिया जाये। सबकी सहमति से कार्यो को हाथ में लिया जाये ताकि बाद में विरोध न झेलना पड़े। विभागीय तकनीकी अधिकारी जनप्रतिनिधियों तथा गांव के लोगों से बात करके उन्हें पूरी तरह संतुष्ट करने के बाद ही कार्यो की डीपीआर तैयार करें तथा स्वीकृति के लिए जयपुर भिजवाएं। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी कार्यशाला में उपस्थित रहने तथा समय पर अपने सुझाव प्रस्तुत करने को कहा है। मंत्री मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत जन प्रतिनिधियों हेतु जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला को बोल रही थी। कार्यशाला में सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन, विधायक वि_ल शंकर अवस्थी, आसीन्द के विधायक रामलाल गुर्जर, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जहाजपुर के प्रधान शिवजीराम मीणा सहित सरपंच उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-Water district level workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water , district, level , workshop, bhilwara, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved