• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान को मारी गोली

Village head shot in electoral rivalry - Azamgarh News in Hindi

आजमगढ़। ग्राम प्रधान को गोली मार दी गयी। गंभीर अवस्था में उपचार के लिऐ उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। ऐसी स्थिति में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चुनावी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। घायल के पत्नी की ओर से इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। यह घटना मंगलवार को देर रात बिलरियागंज थानाक्षेत्र के बघौरा गांव में घटी। घायल ग्राम प्रधान का नाम कमलेश यादव उर्फ कमला यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र रामनयन यादव है। गांव के कुछ लोगों से उनकी चुनावी रंजिश चल रही। इस रंजिश को लेकर दोनों ओर से कई बार एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां भी दी जा चुकी हैं। मंगलवार की रात भोजनोपरान्त ग्राम प्रधान कमलेश अपने घर के पास ही चकरोड पर मोबाइल से किसी से बात कर रहे थेे। उसी समय गांव के कुछ लोग पहुंचे और उन्हें लक्ष्य कर अंधाधुंध फायर झोंक दिया। गोली लगते ही ग्राम प्रधान जमीन पर गिर गये। इस बीच गोली की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गये। आनन-फानन में परिजन घायल ग्राम प्रधान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। ऐसी स्थिति में परिजनों ने उपचार के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में घायल की पत्नी कौशिल्या देवी की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। नामजद किये गये लोगों में महेन्द्र यादव पुत्र रामदास, लल्लन यादव पुत्र जयकरन, श्रीराम यादव पुत्र मोहन यादव व अमरेश यादव पुत्र धर्मदेव यादव शामिल हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हर संभावित स्थानों पर दबिश भी दी। यह अलग बात है कि पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लग सकी है।

यह भी पढ़े

Web Title-Village head shot in electoral rivalry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azamgarh, village head shot in electoral rivalry, shot, murder, village head, village head shot, electoral rivalry, rivalry, electoral, election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, azamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved