• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्यूं की गई नोटबंदी! वेंकैयाजी ने ये कहा...

venkaiya nayudu explains, why PM modi initiated demonetisation move - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि नोटबंदी का मकसद लोगों में व्यवहारगत बदलाव लाना था, जैसा कि विगत ढाई साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान सहित अहम पहलों के जरिये करने का प्रयास किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों की मानसिकता में परिवर्तन और बदलाव लाना मोदी का मिशन है। उन्होंने कहा,अगर आप बीते ढाई साल के अहम पहलों को देखें तो मानसिकता में बदलाव लाने की उत्कंठा साफ झलकती है। मोदीजी चाहते हैं कि लोग सोचें और अलग तरीके से काम करें। नायडू ने कहा, स्वच्छ भारत अभियान क्या है। मूल रूप से यह नागरिकों को कोई भी कचरा खुले में फेंकने से पहले सोचने के लिए कहता है। उन्होंने कहा, बडे नोटों को अमान्य करने का उद्देश्य भी पैसे के प्रति हमारी सोच और नकद खर्च करने के तरीके के प्रति नजरिये में बदलाव लाना है। यह एक अहम व्यवहारगत परिवर्तन परियोजना है। नोटबंदी से लोगों में व्यवहारगत बदलाव लाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि आम लोगों ने नोटबंदी के फैसले का पूरा समर्थन किया है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

यह भी पढ़े

Web Title-venkaiya nayudu explains, why PM modi initiated demonetisation move
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: venkaiya nayudu, pm modi, demonetisation, behavioral change, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved