• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Various programs will be organized at three years of government - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में संभाग, जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। संभाग स्तर पर संभाग स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। संभागीय रैली में संभाग की प्रतिभाओं के सम्मान का भी निर्णय लिया गया है। तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त कार्यक्रम 13 दिसम्बर से 12 जनवरी 2017 तक सभी संभागों एवं जिला मुख्यालयों पर आयोजित किये जायेंगे। समारोह के दौरान सभी जिलों में रोजगार मेले, प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, एवं विकास पखवाडे़ आयोजित किये जायेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। जिला स्तर पर विकास प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसके अलावा जिला विकास पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों को मुख्यमंत्री की ओर से आमंत्रण भिजवाया जाएगा। बैठक में प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन पवन कुमार गोयल, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सचिव सूजस अरजित बनर्जी, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर एवं कोटा के संभागीय आयुक्त, कौशल एवं आजिविका विकास विभाग के प्रबन्ध निदेशक कृष्ण कुणाल एवं स्वच्छता भारत मिशन की निदेशक डॉ. आरूषि मलिक भी उपस्थित थे। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-Various programs will be organized at three years of government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: various, programs, organized, three, years, government, jaipur, rajasthan, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved