• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, 1 की मौत, 3 घायल

Unknown vehicle collision reflex car, 1 dead, 3 injured - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के एनएच-11 बी पर देर रात जयपुर से ग्वालियर जाते समय एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर वामनी नदी के पुल पर लगे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वामनी नदी मंदिर के साधु और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सरमथुरा निवासी विनय कुमार शर्मा देर रात को अपने परिजनों के साथ जयपुर से ग्वालियर जा रहे थे कि हाइवे पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार पलटने से विनय कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू, सुशील और राहुल गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Unknown vehicle collision reflex car, 1 dead, 3 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unknown, vehicle, collision, reflex, car, one, dead, three, injured, dholpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved