• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दो संदिग्ध पकडे,मांग रहे थे सैन्य सूचनाएं

बीकानेर। राजस्थान से पुलिस ने दो संदिग्धों को पकडा है जो कि सेना और बीएसएफ के बारे में जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे थे। मामला खाजूवाला क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकडे गए दोनों संदिग्धों का नाम श्रवण और सुरेन्द्र है। दोनों गांववालों से बीएसएफ और सेना के बारे में जानकारियां ले रहे थे। उन्होनें गांववालों को पैसों का लालच भी दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्ध शुक्रवार देर रात बाइक पर आए थे। उन्होनें खाजूवाला क्षेत्र के एक ग्रामीण से सेना के ठिकानों के बारे मेें जानकारी मांगी। जानकारी देने के लिए उन्होनें ग्रामीण को 25 लाख रुपए का लालच भी दिया। साथ ही किसी को यह बात बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीण ने पुलिस को इस बात की जानकारी शुक्रवार को ही दे दी थी। इसके बाद देर रात सेना और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दोनों संदिग्धों को पकड लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खाजूवाला क्षेत्र के ही गांव 25 बीडी के रहने वाले हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि वे तो ग्रामीण से मजाक मजाक कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसिया और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-two suspected Spy arrest in Rajasthans Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two suspected spy, suspected spy arrest in rajasthans bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved