• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सड़क हादसों में सिपाही सहित दो की मौत, एक जख्मी

आजमगढ़। मार्ग दुर्घटनाओं में सिपाही सहित दो की मौत हो गयी। जबकि एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसों के बाद पहुंची सम्बन्धित थानों की पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र चंडेश्वर बाजार में ड्यूटी जा रहे आरक्षी को सवारी जीप ने धक्का मार दिया। इसके बाद आरक्षी की बाइक विद्युत पोल से टकराई। गंभीररूप से घायल आरक्षी को लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गयी। रविवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजन थाने पर पहुंच गये है। वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी ऋषिकेश यादव उम्र 31 वर्ष पुत्र शंकर यादव सिधारी थाने में आरक्षी पद पर तैनात था। छतवारा बाजार में गश्त के बाद रात करीब नौ वजे वह इटौरा जेल स्थित पुलिस चौकी पर जा रहा था। अभी वह बाइक से चंडेश्वर बाजार में पहुंचा था कि सामने से आ रही सवारी जीप ने बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी जिससे सिपाही गंभीररूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो जिला अस्पाताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को लेकर थाने लौट गयी। वहीं दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर शहर की तरफ फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी थाने पर पहुंच गये। पूरी रात थाने पर कोहराम मचा रहा। रविवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-Two soldiers killed in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azamgarh, two soldiers killed in road accidents, road accidents road accident, killed in road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, azamgarh news, azamgarh news in hindi, real time azamgarh city news, real time news, azamgarh news khas khabar, azamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved