• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मकान में आग लगने से दो बच्चे झुलसे

Two children in a house fire scorched - Nuh News in Hindi

नूंह। जिले के अकबरपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लगने के कारण दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। दोनों बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को गंभीर हालत में नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आग के कारणो का पता नही लग पाया है। घटना के काफी समय बीतने के बाद पुन्हाना की फायर बिग्रेड गाडी मौके पर पंहुची लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड के अकबर पुर गांव जमशेद पुत्र दरयाव के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में जमशेद की 3 वर्षीय भांजी अरफाना व उसका 5 वर्षीय पुत्र कंजूम बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने जैसे तैसे उन्हें निकालकर नल्हड स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां कंजूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। डाक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणो का कोई पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान में रखा काफी कीमती सामान भी जलकर राख हो गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पंहुच गई। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े

Web Title-Two children in a house fire scorched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two children in a house fire scorched, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved