• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साक्षी मलिक को दिया ढाई करोड़ का इनाम

two and half crore rupees award for Sakshi Malik - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। रियो ओलिंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक बुधवार को हरियाणा पहुंची। बहादुरगढ़ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। साक्षी मलिक का अभिनंदन करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल स्वयं बहादुरगढ़ पहुंचे। समारोह में मुख्यमंत्री ने साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार की तरफ से ढाई करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। साक्षी को प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बनाने के साथ राज्य सरकार में क्लास-2 श्रेणी की नौकरी का ऑफर भी मुख्यमंत्री ने दिया।
साक्षी के आग्रह पर दूसरे कोच के लिए भी 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा
रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच मनदीप को भी दस लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री ने दी। साक्षी के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही साक्षी के दूसरे कोच कुलदीप के लिए भी 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने साक्षी के गांव मोखरा को खेल नर्सरी व स्टेडियम का तोहफा दिया। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश में ही नहीं, वरन दुनिया का पहला ऐसा राज्य है जहां ओलिंपिक में गोल्ड मेडल विजेता के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि का इनाम रखा है। इतनी अधिक प्रोत्साहन राशि दुनिया के किसी देश ने खिलाडिय़ों के लिए नहीं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साक्षी की उपलब्धि को शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता।

जल्द होगी 1000 कोच की भर्ती
उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश में खिलाडिय़ों को अधिक सुविधाएं देने के लक्ष्य से अनेक महत्वाकांक्षी कदम उठाए हैं। प्रदेश में 1000 कोच की भर्ती जल्द की जाएगी। खेल शिक्षक एवं योग शिक्षक भी राज्य सरकार भर्ती कर रही है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जाएगा। प्रतिभाओं की पहचान कर शुरुआत में ही खेलों में निपुण किया जा सके, इसके लिए पांच से दस वर्ष एवं 10 से 18 वर्ष ग्रुप के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को निपुण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश स्पोट्र्स हब के रूप में उभरकर सामने आ रहा है, देश से ओलिंपिक के लिए 119 खिलाडिय़ों का दल गया था, जिसमें से हरियाणा से 20 खिलाड़ी थे।

यह भी पढ़े

Web Title-two and half crore rupees award for Sakshi Malik
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two and half crore, rupees, award, sakshi malik, chandigarh, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved