• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेन में होगा लक्ष्मी-पूजन

train will plutocratry - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर । शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स में दीपावली के दिन जैसलमेर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रेलवे विभाग व पर्यटन विभाग की ओर से खास इंतजाम किए गए है। यह पहला मौका होगा जब शाही रेल में आने वाले खास मेहमान रेतीले धोरों पर दीपावली पर्व की खुशियां मनाएंगे। गत गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुई शाही रेल में आज दीवाली के पर्व पर जैसलमेर पहुंची। इस बार 42 सैलानी जैसलमेर आए हैं। इसमें सर्वाधिक यात्री अमेरिका के यात्री है। आज जैसलमेर रेलवे प्लेटफार्म पर शाही रेल के यात्रियों का ढोल नगाड़ों और परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। शाही रेल में आए पर्यटक अपने स्वागत से अति अभिभूत हुए। शाही रेल में आए यात्री रेतीले धोरों पर दीपक जलाने के साथ आतिशबाजी भी करेंगे। उनके लिए दीपावली का स्पेशल केक बनाया गया है, जिसे रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच काटा जाएगा। विभाग की ओर से दीपावली को मेहमानों के लिए यादगार बनाने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। आज शाम पैलेस ऑन व्हील में आए यात्री इस बार लक्ष्मी पूजन ट्रेन में ही करेंगे। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-train will plutocratry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: train, will, plutocratry, jaislmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved