• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

व्यापारी से लूट का मामला: वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Traders loot case: Three accused arrested in the incident - Kota News in Hindi

कोटा । कशोरपुरा थाना ईलाके में तीन दिन पहले व्यापारी से हुई लूट के मामले को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाही करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामले का खुलासा करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया की पीडि़त व्यापारी नरेन्द्र मित्तल की रामपुरा में सोने ओर चांदी की दुकान है। 16 दिसम्बर की देर रात को व्यापारी नरेन्द्र मित्तल अपने घर जा रहे थे तभी साजिदेडा के पास बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है की उस समय व्यापारी के पास बेग में 400 ग्राम सोना, जेवर ओर 10 हजार रूपए थे। वहीं आरोपियों से पुछताछ में सामने आया की बदमाशो ने दिन भर नरेन्द्र मित्तल की दुकान के बाहर से रेकी की थी। इस दौरान दुकान से निकलने के बाद आरोपियों में से एक ने व्यापारी को फोन कर बातो में उलझा दिया। वहीं साजिदेडा के पास दो अन्य बदमाश व्यापारी से बेग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल शकिल, प्रकाश ओर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ शुरू कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

[@ क्या ये ड्यूटी भी बन सकती है मौत का कारण, जानकार हैरान रह गए सभी]

यह भी पढ़े

Web Title-Traders loot case: Three accused arrested in the incident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traders, loot, case, three , accused , arrested, incident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved