• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस बार अन्य योग्यताओं के साथ वाक्पटु भी होगी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

This time with other qualifications Mahila Congress chief will also be eloquent - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस के लिए अबकी बार चुनी जाने वाली अध्यक्ष वाक्पटु अवश्य होगी। क्योंकि इस बार प्रदेशाध्यक्ष का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जा रहा है। जिसमें अन्य योग्यताओं के अलावा भाषा पर पकड़ और बोलने की शैली भी देखी गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रदेश से एक दर्जन से ज्यादा महिला नेताओं के साक्षात्कार लिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने के भीतर-भीतर प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कई वरिष्ठ महिला नेता आगे चल रही हैं। पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, पूर्व जिला प्रमुख बनारसी मेघवाल, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित कई महिला नेता इस पद को पाने की जोर आजमाइश कर रही हैं। बनारसी मेघवाल के पिता प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवर लाल हैं, जो प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं। वहीं ममता भूपेश संसदीय सचिव रह चुकी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा भी इस पद के लिए दावेदार हैं। वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ उनके पास मीडिया चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण पद भी हैं। अल्पसंख्यक महिला नेताओं में रेहाना रियाज, नसीम अख्तर जैसी नेता भी जोर आजमाइश कर रही हैं। यह पद इसलिए भी महत्वपूर्ण राजस्थान विधानसभा के चुनाव वर्ष 2018 में होने हैं। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष पद मिलने से टिकट की दावेदारी मजबूत हो जाती है। वैसे भी कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पदों पर कार्यरत नेताओं टिकट में खास तवज्जों दी जाती है। हालांकि इस बार एक ब्लॉक पर 15 कार्यकर्ताओं को जोडऩे की बंदिश लगाने की वजह से कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-This time with other qualifications Mahila Congress chief will also be eloquent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: time, other, qualification, mahila congress, chief, eloquent, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved