• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाओं ने थाने में किया हंगामा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

यमुनानगर। कस्बा बिलासपुर में फाइनेंसरों से तंग आकर देर रात दर्जनों महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद महिलाओ ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद थाना बिलासपुर में लगभग 45 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्यावाही से नाराज महिलाओं ने आज जिला के लघु सचिवालय में पहुंचकर फाइनेंसरों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की, जिसको बाद में डीएसपी ने समझा-बुझा कर शांत किया । घरेलू काम के लिए लिया था लोन यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर में महिलाओं को घरेलू काम के लिए मिलने वाला लोन ही उनके लिए मुसिबत बन गया।बिलासपुर सहित आसपास के इलाके की सैकडों महिलाओं ने घर में काम करने के लिए कुछ फाइनेंसरों से लोन लिया हुआ था। दो माह पहले जब नोट बंदी हुई उसके बाद से ही महिलाए कर्ज चुकाने में असमर्थ थी जबकि फाइनेंसर इस महिलाओं से रोजाना किश्त लेकर जाते थे लेकिन नोटबंदी के चलते इन महिलाओं की रूटीन टूट गई। बाद में फाइनेंसर इन्हें किश्त के लिए परेशान करने लग गए आरोप है कि कर्जा न चुकाने पर इन महिलाओं को फाइनेंसरों द्वारा अश्लील बाते भी सुनने के लिए मजबूर होना पडता था ऐसे में करते करते यह मामला थाना बिलासपुर में पहुंच गया यहा फाइनेंसरो ने ही महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन महिलाओं को जब थाने में बुलाया गया तो आरोप है कि वहा पर महिलाओं ने फाइनेंसरों को पुलिस के पास बैठे देख हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में टेबल पर रखे कागजों को भी इधर उधर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया पुलिस ने थाना बिलासपुर में 45 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-The women storm the police station, the police registered a case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, storm, police station, police, registered, case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved