धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में हुई कांग्रेस की रैली को भाजपा ने एक नोटंकी बताते हुए उसे फ्लॉप करार दिया है। सोमवार को धर्मशाला में जिला कांगड़ा भाजपा के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि रैली में नोटबंदी को लेकर कांग्रेस के भीतर बौखलाहड़ देखी गई है। कालेधन, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी के इस फैसले से कईयों के चेहरे बेनकाब होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली में जबरन स्कूली बच्चों को बसों में भर-भर कर धर्मशाला लाया गया तथा उस दिन सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कूल की बर्दी की जगह साधारण कपड़े पहन कर आने को कहा था तथा इस रैली में प्रदेश की जनता नहीं कांग्रेस के लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान लगा दी। उन्होंने कहा कि साफ है कि जनता का कांग्रेस पर विश्वास उठ गया है और अब वह भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा इस रैली के फ्लॉप होने से साबित होता है कि प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी और जनविरोधी नीतियों से कांग्रेस का जनाधार खिसक चुका है। संजय चौधरी ने कहा कि रैली के दौरान कांग्रेस सरकार के एक मंत्री को स्टेज पर जाने से रोकने के लिए यह जगजाहिर हो गया है कि कांग्रेस दो फाड़ है तथा दोनों गुट भीतर खाने एक.दूसरे की बखियां उदेडऩे में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों के दौरान विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई जिसके बाद भी कांग्रेस का जनता पर कोई जादू नही चला। रैली में राहुल गांधी की वही घिसी-पिटी बात सुनकर लोग काफी निराश हुए। इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा के महामंत्री चंद्र भूषण नाग, यशपाल, सचिव प्रकाश चौधरी व अनिल वर्मा भी उपस्थित थे।[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope