• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम के गांव अलीपुर में चैक डैम का हुआ उद्घाटन

The opening of the check dams in Alipur village Gurugram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं एकीकृत जल सरंक्षण कार्यक्रम (आई डब्ल्यू एम पी) के तहत जिला गुरुग्राम के गांव अलीपुर में पानी के प्राकृतिक परंपरागत स्त्रोतों को संरक्षित करने के उद्देश्य से चैक डैम का उद्घाटन किया। यह चैक डैम 4.5 लाख रूपए की राशि से बनकर तैयार हुआ है। ज्ञात हो कि गांंव अलीपुर राष्ट्रपति द्वारा गोद लिया हुआ स्मार्ट गांव है। उद्घाटन उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि घटते भूमिगत जलस्तर के कारण जिला गुरुग्राम के चारों जोनो नामत: गुरुग्राम, सोहना, फरूखनगर और पटौदी को डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। घटते भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए इस चैक डैम का निर्माण किया गया है। इस बांध के बनने से 39 हैक्टेयर बरसाती पानी को रोककर कृषि, बागवानी आदि के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा और साथ ही भूमिगत जल भी रिचार्ज होगा। उन्होंने बताया कि इस बांध में पानी ईकट्ठा करने से आस-पास के क्षेत्र में भूूमिगत जल स्तर को 1 से 2 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इससे यहां बरसात के समय मिट्टी के कटाव को भी रोकने में मदद मिलेगी और गांव में जल भराव आदि से भी छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर उनके साथ गांव की सरपंच ममता देवी, मृदा संरक्षण अधिकारी ब्रहम यादव, आईडब्ल्यू एम पी के तकनीकी विशेषज्ञ डी के वर्मा, जूनियर इंजिनियर नीरज सिंह सैनी, गोरव पोसवाल सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The opening of the check dams in Alipur village Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the opening of the check dams in alipur village gurugram, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved