हनुमानगढ़। दीपावली का त्यौहार जाते ही सर्दी का आगाज हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही पड़ रही घनी धुंध ने रफ्तार पर मानो ब्रेक लगा दिए। मौसम में हुए परिवर्तन के साथ ही इलाके में ठंड का अहसास होने लगा है। रात्रि का तापमान भी कम होने लगा है। बुधवार रात 12 बजे ही हल्की धुंध छाने लगी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान गिर गया। सुबह घनी धुंध देखने को मिली। सडक़ों पर गाडिय़ां रेंग रही थीं। हालांकि लोग गर्मी के जाने और सर्दी के आने से खुशनुमा मौसम का आनंद भी उठा रहे हैं। धुंध के चलते स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी और गाडिय़ां भी लेट चल रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का तर्क है कि इस धुंध में नमी नहीं थी, लेकिन धुंधलापन अधिक था। सर्दी का असर अल सुबह और शाम को ज्यादा रहा। पूरा दिन बादलों की आवाजाही व धुआं-धुआं सा मौसम में छाया रहा। दोपहर को भी वाहन चालकों को लाइट जला कर सडक़ों पर उतरना पड़ा। इसके अलावा खेतों में धान की फसल काटने के बाद बचे हुए कचरे को काश्तकारों द्वारा जलाए जाने से भी पूरा दिन धुआं-धुआं रहता है। इससे आंखों में जलन हो रही है। पटाखों के प्रदूषण का असर भी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। रात्रि के तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ती जा रही है। मौसम में परिवर्तन के बाद आम व्यक्ति की दिनचर्चा बदलने लगी है। दिन में ठंड का प्रभाव ज्यादा नहीं है, लेकिन शाम ढलने के साथ गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगता है।
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope