• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में हुई चर्चा

the discussion in connection of Chief Minister program - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 5 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य वक्ता बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पार्टी के एक अनुशासित सिपाही रहे हैं तथा अपने कार्यकाल में देश में विभिन्न जनोपयोगी कार्य किए। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी प्रहलाद सिंह पंवार, सांसद बहादुर सिंह कोली, विधायक विजय बंसल, विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र गोयल सहित अन्य लोगों ने 5 जनवरी को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में मुख्यमंत्री के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवराज तमरौली ने किया व जिला महामंत्री गिरधारी लाल गुप्ता ने आभार जताया।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-the discussion in connection of Chief Minister program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: discussion, connection, chief minister, program, bjp, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved