• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश विकास में तीसरे नंबर पर आया-कैप्टन

The development came third in the state-Captain - Mahendragarh News in Hindi

महेंद्रगढ़ । वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ऑटो मार्केट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार सत्ता में आई भाजपा सरकार भाई-भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दे रही है। आने वाले समय में प्रेदश विकास में अव्वल होगा। पुराने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक व्यंग्य करते कहा कि पिछली सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यो की सजा भुगतनी पड़ेगी। उनका भी स्थान पहले वाले राजनेताओं के पास ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार औद्योगिक नीति बनाई है। सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय निवेश मीट में 600 से अधिक प्रस्ताव आने के साथ ही छह लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इससे प्रदेश विकास में 15वें नंबर से तीसरे नंबर पर आ गया। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम मोहाली हवाई अड्डा करने के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में एक संविधान एक कानून है। कानून अनुसार सभी का सम्मान है। यह ढाई करोड़ लोगों की भावना का सवाल है। अगर पंजाब सरकार को मोहाली से इतना प्रेम है तो वे हवाई अड्डे का नाम मोहाली रख लें चंडीगढ़ हमें सौंप दें। वित्त मंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचकर जलपान किया तथा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

यह भी पढ़े

Web Title-The development came third in the state-Captain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the development came third in the state-captain abhimanyu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved