• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्टर ने पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के दिए निर्देश

The collector gave instructions to develop the tourism sector - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। पर्यटन के क्षेत्र को अधिक विकसित करने को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोड पर ठेला लगाकर व्यापार करने वालों को नगर निगम द्वारा पहचान पत्र देने और पर्यटन स्थलों से भिखारियों को हटाने सहित कानूनी कार्रवाई करने में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलेक्टर ने जयसमंद झील में वाटर स्पोट्र्स शुरू करने में हो रही देरी के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि जयसमंद झील के आसपास क्षेत्र में समग्र विकास के लिए झील पर पर्यटन व्यवसायी, होटल एसोसिएशन और अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, पर्यटन उप निदेशक सुमिता सरोच सहित होटल्स एवं पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

यह भी पढ़े

Web Title-The collector gave instructions to develop the tourism sector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collector, gave, instructions, develop, tourism, sector, udaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved