• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर में होगा रामलीलाओं का मंचन

The city will be staged Ramlela - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नवरात्र शुरू होते ही शनिवार से शहर में जगह जगह रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। इस बार नवरात्र तिथि वृद्धि के कारण रामलीला 10 की जगह 11 दिन की होगी। इससे लोगों को एक दिन ज्यादा रामलीला देखने को मिलेगी। रामलीलाओं के लिए मंच तैयार हो गए है। गोलछा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोलेछा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मथुरा के श्री सर्वेश्वर राम कृष्ण लीला मंच के कलाकार शनिवार से रामलीला का मंचन करेंगे। इसमें सरस निकुंज के शुक संप्रदाचार्य अलबेली माधुरी शरण महाराज का सान्निध्य रहेगा। मंच संयोजक प्रवीण बडे भैया ने बताया कि पहले दिन गणेश पूजन, नारद मोह, रावण जन्म, तप दिग्विजय का मंचन होगा। दूसरे दिन राम जन्म महोत्सव एवं बाल लीलाओं का मंचन होगा। इसी क्रम में आदर्श नगर में भी राम लीला का मंचन होगा।

यह भी पढ़े

Web Title-The city will be staged Ramlela
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: city, staged, ramlela, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved