• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम विंडो की शिकायतों पर कार्रवाई में गंभीरता दिखाएं अधिकारी

The chief officer of the window to show the severity of complaints - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। उपमंडल अधिकारी (ना.) निशांत यादव ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय पर निपटाने के लिए सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में विशेष व्यवस्था करें। अगर किसी भी शिकायत के निवारण या जवाब में लापरवाही पाई जाती है तो उसके लिए खुद अधिकारी जिम्मेदार होगा। यादव बुधवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेस हाल में सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो सीएम विंडो पर बैठे कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत किस अधिकारी और विभाग से संबंधित है। इसके बाद संबंधित अधिकारी को ही शिकायत भेजी जाएगी। कई बार दूसरे विभाग को शिकायत भेजे जाने से वह जवाब देने में देरी का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि जैसी ही संबंधित विभाग के आईडी पर शिकायत मिले तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाए और निश्चित समय के अंदर उसका जवाब दिया जाए। एसडीएम ने मीटिंग में एडीसी कार्यालय, सभी बीडीपीओ कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय, पीडब्लूडी और अन्य विभागों की बची हुई शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से कारण पूछा और जल्द से जल्द इनका निपटारा करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाती है, ऐसे में प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें। मीटिंग में डीआरओ सुरेश कुमार, जीएम रोडवेज जोगेंद्र सिंह, एक्सईएन पंचायती राज वाईएस पंवार, एसडीओ पीडब्लूडी पंकज गौड, तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार राई हवा सिंह पुनिया सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-The chief officer of the window to show the severity of complaints
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the chief officer of the window to show the severity of complaints, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved