• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्थाई सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी

Temporary scavengers continue strike - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर । शहर में अस्थाई सफाईकर्मियों की हडताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को अस्थाई सफाईकर्मी राघवेन्द्र के नेतृत्व में नगर निगम उपमहापौर से वार्ता करने पंहुचे। लेकिन काफी इन्तजार के बाद भी उपमहापौर उनसे मिलनेनहीं आए। जिस पर जनता आन्दोलन के नेतृत्व में चल रहे आन्दोलन को आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया। शनिवार को नगर निगम की बैठक में अस्थाई सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई थी। जिस पर नगर निगम के कुछ पार्षदों के द्वारा अस्थाईकर्मियों से हडताल समाप्त करने की बात कही गई थी। उनका कहना था कि उनकी मांगों के संबंध में जल्द से जल्द फैसला लिया जायेगा। जिस पर जनता आन्दोलन के द्वारा उपमहापौर से शनिवार को वार्ता कर मसले को हल करने की बात कही गई। जनता आन्दोलन के संयोजक राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि उपमहापौर ने शनिवार को वार्ता करने की बात कही थी लेकिन कई घण्टे इन्तजार करने के बावजूद उनके नहीं आने से अस्थाई सफाईकर्मियों में काफी रोष है। और सभी ने आन्दोलन को जारी रखने का फैसला लिया है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

यह भी पढ़े

Web Title-Temporary scavengers continue strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, bharatpur news, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved