• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेसी को शामिल करने से भाजपा में विवाद

पणजी। भाजपा की गोवा इकाई में एक दागी कांग्रेस विधायक को शामिल करने से राज्य के बड़े भाजपा नेताओं की कलह सतह पर आ गई है। मामले को लेकर राज्य के दो बड़े नेता रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के मतभेद सामने आ गए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक पांडुरंग मडकाइकर ने कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अभी इस्तीफा दिए एक हफ्ता भी नहीं हुआ। इसी बीच सोमवार को श्रीपद नाईक ने कहा कि उनसे इस बारे (मडकाइकर को भाजपा में शामिल करने) में सलाह नहीं ली गई और यह फैसला ‘गलत’ है। नाईक ने संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने मुझे यह फैसला लिए जाने के बाद इसकी सूचना दी। मैंने उनसे कहा कि यह एक गलत फैसला है।’ मडकाइकर बीते हफ्ते पर्रिकर, मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और राज्य पार्टी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। पर्रिकर ने शनिवार को कहा था मडकाइकर को पार्टी में शामिल करने से पहले नाईक से सलाह-मशविरा किया गया था।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Tainted Congressman entry causes rift in Goa BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tainted congressman, goa bjp, congressman, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved