• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केन्द्र एसवाईएल का फैसला लागू कराएं

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि एसवाईएल पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हरियाणा के पक्ष में आए निर्णय का कांग्रेस स्वागत करती है और केंद्र से मांग करती है कि इसे जल्द से जल्द बनवाकर हरियाणा की ढाई करोड़ जनता और खास तौर से किसानों का भला किया जाए।

एसवाईएल मसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद डॉ. तंवर ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलेगा और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेगा ताकि नहर का कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी दलों ने एकमत से सरकार का समर्थन किया है। डॉ. तंवर ने कहा कि पिछले करीब 4 दशक से इस मुद्दे पर केवल राजनीति और आरोप प्रत्यारोपों का ही दौर चला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोगों ने एसवाईएल के लिए शुरूआती दौर से लेकर अब तक संघर्ष किया है, उनका भी कांग्रेस द्वारा दक्षिण हरियाणा में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसवाईएल दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए लाइफ लाइन है और इसका निर्माण हरियाणा के किसानों के लिए संजीवनी जैसा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब एसवाईएल के मुद्दे पर हठधर्मी करते हुए हरियाणा के हितों की उपेक्षा और शीर्ष अदालत का अपमान व अवमानना कर रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा हरियाणा को पानी नहीं देंगे और हमारे पास फालतू पानी नहीं है जैसे बयान देकर कटुता पैदा की जा रही है जबकि प्रधानमंत्री रहते स्व. इंदिरा गांधी ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के नेताओं के बीच एसवाईएल पानी के बंटवारे को लेकर सहमति और समझौता करवाया था। पंजाब अब हरियाणा को पानी नहीं दे रहा जिससे एसवाईएल का पानी बर्बाद हो रहा है और पाकिस्तान में जा रहा है।




यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी

यह भी पढ़े

Web Title-SYL center may decide to apply
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syl center may decide to apply, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved