• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता के साथ की थी पांच करोड़ की ठगी, अब गिरफ्त में

swindle with BJP leader of five crore, now in custody - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर के भाजपा नेता सीताराम शर्मा को केंद्र सरकार में वेयरहाउस का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर पांच करोड़ की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति-पत्र देने के आरोप में कीर्ति नगर निवासी व व्यवसायी नवीन गोयल को दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी नवीन गोयल प्रिंटिंग प्रेस मशीन का व्यवसायी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस सीताराम शर्मा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वो अभी जमानत पर बाहर है। इसके बाद सीताराम शर्मा ने आरोपी सुभाष शर्मा, नवीन गोयल, सुरेश, मनोज शर्मा व राजकुमार शर्मा के खिलाफ मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी नवीन गोयल व सुभाष शर्मा ने ही राजकुमार शर्मा के माध्यम से पीडि़त सीताराम से 5 करोड़ रुपए लेकर केन्द्र सरकार में वेयरहाउस चेयरमैन बनाए जाने का फर्जी नियुक्ति-पत्र दिया था। तब केन्द्र सरकार ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीताराम शर्मा का आरोप है कि जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस दोषियों को बचाने में लगी हुई है। वेयरहाउस के चेयरमैन बनने का नियुक्ति-पत्र जैसे ही मीडिया में खबर छपने के लिए दिया तो पता चला कि यह तो फर्जी है। इसके बाद कृषि मंत्रालय में इसकी जांच कराई तो फर्जी पाया गया। वॉट्सएप पर मिले दोनों पत्र फर्जी पाए जाने पर सीताराम ने नवीन गोयल व बाकी लोगों से रुपए वापस मांगे। रुपए नहीं देने पर सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो गोयल ने ब्याज सहित छह करोड़ रुपए के चेक दे दिए। जिसमें 25 लाख रुपए का चेक तो क्लीयर हो गया बाकी बाउंस हो गए। इस दौरान कृषि मंत्रालय की तरफ सीताराम के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

यह भी पढ़े

Web Title-swindle with BJP leader of five crore, now in custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swindle, bjp, leader, five crore, custody, jaipur, jaipur news, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved