• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय विश्वविद्यालय में चौथे दिन भी जारी रही छात्रों की भूख हड़ताल

students hunger strike in central university in ajmer - Ajmer News in Hindi

अजमेर। यहां बांदरसिंधरी स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों की भूख हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। छात्रों ने गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कैम्पस के विमल चौधरी और मोहित चौहान सुसाइड केस को सबके सामने लाया जाए। कैम्पस में लाइब्रेरी, केंटीन व मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रहें। ऐसी ही बीस सूत्री मांगों को लेकर 19 सितम्बर से केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर हैं। एक छात्र प्रद्युम्न मीणा की तबीयत बिगडऩे पर उसे वाईएन हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, आन्दोलन जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-students hunger strike in central university in ajmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, hunger strike, central university, ajmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved