• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्कूली छात्रों ने मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस, लिया सेवा का संकल्प

कैथल। जींद रोड स्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में पूजा की सुंदर सुंदर थालियां लेकर माता पिता की पूजा की। छात्रों ने थाली में सुंदर पुष्प माला, अक्षत, धूप-दीप आदि पूजा की समग्री लेकर माता पिता की पूजा अर्चना की और उनकी सेवा करने व उनकी आज्ञा मानने का संकल्प लिया। कार्यक्रम योग वेदांत समिति कैथल की ओर से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने कहा कि आधुनिक भौतिकतावाद के युग में हम हमारी सनातन संस्कृति एवं उसके मूल्यों को छोड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी परम्पराओं और उसके श्रेष्ठ मूल्यों को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों में माता पिता का सम्मान सर्वप्रथम है। इसलिए स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं ताकि बच्चे अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े रहे और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर एक अच्छे नागरिक बन सकें। अभिभावक श्रीमती गौतम ने कहा कि इस तरह कार्यक्रमों से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं। अपने माता पिता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से हम हमारी ऋषियों की महान परम्पराओं को जीवन में उतार सकते हैं। उन्होंने कहा कि माता पिता के चरणों में ही चारों धाम हैं। योग वेदांत समिति के सदस्यों वीएन शर्मा, दर्शन कुमार एवं रजत वर्मा ने बताया कि हमें वेलेन्टाइन डे के स्थान पर 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में कुविकार की बजाए सुसंस्कार पनप सकें तथा हम हमारी संस्कारों की महान धरोहर को संजोकर रख सकें।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

यह भी पढ़े

Web Title-students celebrate mother fathers day in kaithal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students, celebrate, mother, fathers, day, kaithal, hindi news, osdn, school, mahipal kaushik, , news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved