• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हड़ताल का रहा मिला-जुला असर

strike was a mixed effect - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की पहचान रखने वाले फरीदाबाद में ट्रेड यूनियन की हड़ताल का श्रम विभाग की सक्रियता के कारण ज्यादा असर नहीं पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा के साथ ही विभाग के अधिकारियों ने पहल करते हुए ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस कारण जिले की केवल 43 कंपनियों में ही हड़ताल देखने को मिली।
श्रम विभाग के कार्यालय में हड़ताल के असर पर मंथन कर रहे विभाग के अधिकारियों की मानें तो पूरे जिले में काफी तादाद में कंपनी होने के बावजूद कोई खास असर नहीं रहा। जिले में करीब 10 हजार कर्मचारी 43 कंपनियों में हड़ताल पर रहे हैं। जिले में हजारों छोटे-बड़े कारखाने हैं। इनमें लाखों कर्मचारी काम करते हैं। डिप्टी लेबर कमिश्नर अजय पाल डूडी की मानें तो वे हड़ताली कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों के संपर्क में रहे। इसके चलते असर कम दिखा।

यह भी पढ़े

Web Title-strike was a mixed effect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strike, mixed, effect, faridabad, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, faridabad news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved