• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरीश रावत से फिर पूछताछ करेगीCBI

नई दिल्ली। सीबीआई स्टिंग ऑपरेशन की शुरुआती जांच के सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से मंगलवार को दूसरी बार पूछताछ करेगी। सीबीआई दोबारा इसलिए पूछताछ कर रही है क्योंकि उसके मुताबिक, कुछ मुद्दों पर रावत का जवाब संतोषजनक नहीं था। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि रावत से जांच के संबंध में मंगलवार को आने के लिए कहा गया है। एजेंसी सूत्रों ने दावा किया था कि पहले दौर की पूछताछ में रावत कई मुद्दों पर पूर्ण और विस्तृत जानकारियां नहीं दे पाए जिसके लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। रावत ने इसके जवाब में कहा कि उन्होंने सीबीआई के साथ पूरा सहयोग किया। हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि रावत ने किन खास बिंदुओं पर पूरी जानकारी नहीं दी। रावत ने कहा कि वह जांच दल द्वारा पूछे गए सवालों का खुलासा नहीं कर सकते।

यह भी पढ़े

Web Title-Sting operation case: CBI to again question Harish Rawat today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harish rawat, sting operation case, indian politician harish rawat, indian political current affair, political update, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved