• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महायज्ञ खत्म करेगा सपा परिवार का कलह !

SP will eliminate Mahayagna family feud - Kanpur News in Hindi

कानपुर। समाजवादी पार्टी में चल रहें घमासान को खत्म करने के लिए कानपुर में महायज्ञ हो रहा है। सैफई परिवार के पारिवारिक आचार्य शिवाकांत जी महाराज 21 ब्राह्मणों के साथ खुद डंडी आश्रम में यज्ञ को करा रहें हैं। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में जिस तरह से रोजाना राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहें है और मामला चुनाव आयोग तक जा पहुंचा उससे सपाइयों में बेचैनी बढ़ी हुई है और कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में सैफई परिवार के आचार्य शिवाकांत जी महाराज भी अपने को दूर नहीं रख सके और इस पारिवारिक कलह को खत्म करने के लिए महायज्ञ करने का फैसला लिया। मंगलवार को शिवाकांत महाराज ने गंगा तट के किनारे डंडी आश्रम में 21 पंडितों की सहायता से महायज्ञ का आयोजन किया। महाराज का दावा है कि इस यज्ञ से सपा परिवार का पारिवारिक कलह खत्म हो जाएगा। बताया कि वह 19 वर्षों से उनके परिवार के सभी शुभ कार्यों को स्वयं कराते चले आ रहे हैं। चाहे शादी समारोह हो या घर पर धार्मिक कार्य हो। उन्होंने तेज प्रताप से लेकर आदित्य यादव तक की शादी भी कराई है। बताया कि नेता जी से मुलाक़ात वृन्दावन आश्रम में कंचन दास जी महराज के यहां पर दीक्षा लेते समय हुई थी। इसके बाद सैफई परिवार के धार्मिक आचार्य बन गए, ऐसे में हमारा प्रयास है कि परिवार की जल्द ही कलह खत्म हो जाय।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-SP will eliminate Mahayagna family feud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, kanpur news, up news, up hinid news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved