• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा नेताओं में चले लात-घूसे, मुकदमा दर्ज

sp leaders kick punching in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। cccमें जमकर मारपीट के साथ बवाल हुआ। सत्ता पक्ष से जुड़ा नेताओं का मामला देख पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। आफत से बचने के लिए देर शाम दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया। लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ बाजपेई के करीबी सुमित गुप्ता उर्फ यमला के बीच वर्चस्व की जंग चली आ रही है। दोनों ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौके नहीं गवांना चाहते। ऐसा ही मामला शास्त्री नगर में उस वक्त देखने को मिला जब लखन पाण्डेय की दादी के निधन की जानकारी पर दोनों अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सुमित की ओर से अनिल शर्मा, विनय गुप्ता, राकेश उर्फ गिलहरी व दूसरे पक्ष से जुटे लोगों के बीच बाहें चढ़ गई और समर्थक गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर काकादेव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सत्ता पक्ष के नेताओं में लातघूसे चलता देख स्थिति को संभालने में लग गए।
किसी तरह से दोनों के समर्थकों को शांत कराते हुए थाने लाया गया। मामला सियासी होता देख एसपी पश्चिम सचिन्द्र पटेल, सीओ विशाल पाण्डेय भी थाने आ पहुंचे। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर लूट सहित कई गंभीर आरोप लगाये। एसपी ने अनिल शर्मा और विनोद गुप्ता समर्थक द्वारा मिली तहरीर ली और क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी पश्चिम का कहना है कि लूट, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-sp leaders kick punching in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp, samajwadi party, leaders, kick punching, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved