• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भ्रष्टाचार मिटेगा तो स्वत: हल होंगी समस्याएं: सिराधना

टोंक। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति वी.एस. सिराधना ने कहा कि वर्तमान समय सूचनाओं एवं शिक्षा को प्राप्त कर अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित एवं अपने अधिकारों को हासिल करने का है। उन्होनें कहा कि केवल स्कूली एवं कॉलेज शिक्षा से प्राप्त शिक्षा के अतिरिक्त हमें अपने आसपास हो रही गतिविधियों, योजनाओं और अपने अधिकारों के प्रति भी शिक्षित होने की आवश्यकता है। गुणवत्तापूर्ण शक्षा जहां कहीं भी मिले ग्रहण की जानी चाहिए। सिराधना ने यह बात रविवार को नगरपरिषद सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक सेवा सप्ताह शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुये कही। समारोह में न्यायाधिपति सिराधना ने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्राद्यौगिकी जैसे स्मार्ट फोन, इंटरनेट, टेलिविजन आदि का है। उन्होनें कहा कि सूचना प्राद्यौगिकी एवं शिक्षा से जीवन की अन्य जरूरतें स्वत: ही बेहतर होती चली जाती है। । उन्होनें अन्तर्राष्ट्रीय संस्था पीसा(अन्तर्राष्ट्रीय छात्र आंकलन कार्यक्रम) का जिक्र करते हुये कहा कि यह संस्था विभिन्न देशों के 15-16 वर्षीय बच्चों के बौद्धिक स्तर को जांचती है। उन्होनें अफसोस प्रकट करते हुये कहा कि 74 देशों की इस सूची में हमारे देश का स्थान 73वां है। इसलिये केवल स्कूल एवं कॉलेज से डिग्री व सर्टिफिकेट हासिल करना ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं है। न्यायाधिपति ने भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार मुक्त देश होने पर हमारी 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान स्वत: ही हो जायेगा। उन्होनें विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी सोच को वैज्ञानिक बनाये तभी उनका बौद्धिक स्तर बेहतर व उच्च स्तर का बन पायेगा। उन्होनें देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी बिजली समस्या पर चिंता प्रकट और कहा कि सरकार लगातार बिजली निर्माण के अन्य विकल्प सौर व पवन ऊर्जा को विकसित करने के निरंतर प्रयास कर रही है। यह प्रयास पर्यावरण दृष्टि से भी अच्छा है।

यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े

Web Title-So perish Msyaon solve corruption will be automatic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: perish, msyaon, solve, corruption, automatic, tonk, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved