• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब तक के सबसे बड़े पेड़ को किया गया रि-प्लांट

So far, the biggest re-plant trees - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़।.चंडीगढ़ में ग्रीनरी को बचाए रखने के लिए न सिर्फ हर साल करीब तीन से चार लाख नए पौधे लगाए जाते हैं बल्कि अब पुराने पेड़ों को भी बचाने के लिए मुहिम शुरु हो गई है।

डेवलपमेंट के बीच में आ रहे पेड़ों को काटने के बजाए उनको दूसरी जगह रि प्लांट कर नई जिंदगी दी जा रही है। अभी तक करीब 40 पेड़ चंडीगढ़ में रि -प्लांट किए जा चुके हैं जिनमें से करीब 32 पेड़ दूसरी जगह पर हरे भरे हो गए हैं, जबकि 8 पेड़ ऐसे हैं जिनको रि प्लांट करने के बाद उनमें पत्ते नहीं आए हैं। अभी तक छोटे पेड़ों को ही रि-प्लांट किया जा रहा था, लेकिन वीरवार सुबह अब तक के सबसे बड़े पेड़ को रि प्लांट किया गया।

सेक्टर-18/19/20/21 के राउंड अबाउट पर स्लिप रोड निकालने के बीच में एक पुराना पिलखन का पेड़ आ रहा था। इसको कटवाने के बजाए रि-प्लांट किया जाना था। लेकिन पेड़ इतना बड़ा था कि पिछले 20 दिन से इसको रि-प्लांट ही नहीं किया जा सका। गुरुवार को दो जेसीबी मशीन के जरिए इस पेड़ को दूसरी जगह रि-प्लांट किया गया। यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

यह भी पढ़े

Web Title-So far, the biggest re-plant trees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: so far, the biggest re-plant trees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved