• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री राम के अग्निबाण से होगा बुराई का अंत

shree ram will end evil - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राम मंदिर प्रन्यास सनातन धर्म सभा की ओर से आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में 11 को दशहरा मेला और रावण दहन विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, अध्यक्षता सांसद जयपुर रामचरण बोहरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक अशोक परनामी, महापौर निर्मल नाहटा, सरदार अजयपाल सिंह, सत्यनारायण धामाणी, महेश कतवानी और चंद्र भाटिया मौजूद रहेंगे। इस दौरान रशियन डेलिगेसट्स भी रावण दहन के कार्यक्रम को देखने के लिए मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में इस बार सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रावण का पुतला 105 फुट और कु भकरण का पुतला 90 फुट का तैयार किया गया है। जहां इन्हें आकर्षक बनाया गया है, वहीं विकराल और राक्षसी लहजे पर भी ध्यान दिया गया है। वहीं पवन चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रही रामलीला का आयोजन पहले नवरात्र से हो रहा है। जिसमें मथुरा से आई ब्रजचंद रामलीला-कृष्णलीला मंडल द्वारा किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष हरचरण लेकर, महासचिव अनिल खुराना, और संयोजक केशव बेदी ने बताया कि 11 अक्टूबर मंगलवार को श्रीराम मंदिर आदर्श नगर से शोभायात्रा 2.30 मिनट पर रवाना होगी। जो आदर्श नगर, राजा पार्क, जवाहर नगर से होती हुई शाम 6.30 पर दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां अग्निबाण द्वारा श्रीराम जी रावण का वध करेंगे। मुस्लिम परिवार बना रहा पुतले कार्यक्रम में पिछली चार पीढिय़ों से पुतले बनाने के लिए मथुरा से मुस्लिम परिवार के सदस्य आते हैं। इस वर्ष भी लक्खू भाई और उनके साथ आए सदस्यों द्वारा पुतले बनाए जा रहे हैं। जिसमें कागज, मैदा, कपडा, रंग, सुनहरी पन्नी कागज, रस्सियां और रेशे का प्रयोग हो रहा है।

यह भी पढ़े

Web Title-shree ram will end evil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: will, end , evil , rama, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved