• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कभी भी ईश्वर को नहीं भूलना चाहिए- प्रो प्रेमा पांडुरंग

should never forget God - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्टेच्यू सर्किल स्थित बिडला सभागार में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को प्रो प्रेमा पांडुरंग ने कहा कि बडप्पन का अहंकार जब दूसरों का अहंकार करने लगता है तो उसका दंड अवश्य भुगतना पडता हैं। श्रीकृष्ण के अभिमानी पुत्रों ने जब ऋषियों को मजाक उडाया था तो उन्होंने यदुवंश को नष्ट होने का श्राप दिया ,यही कारण है कि ऋषियों के श्राप के परिणाम यदुवंशी होने के कारण स्वयं भी श्रीकृष्ण ने भी भोगा। अपराध चाहे छोटा हो या बडा , अपराध अपराध ही होता है । वह कभी क्षमा योग्य नहीं होता है। क्योंकि ईश्वर के बेटों का अपराध भी क्षमा के योग्य नहीं होता हैं । आचरणहीन और मर्यादीहीन व्यक्ति को सदैव तिरस्कार कर दिया जाता हैं । जीवन में चाहे दुख या सुख। कभी भी ईश्वर को नहीं भूलना चाहिए। ईश्वर को अपने मन में धारण कर सदैव उनकी भक्ति में लगे रहना चाहिए। इससे पहले नव योगेश्वर संवाद और अवधूत उपाख्यान पर प्रवचन दिया। परीक्षित भागवतामृत पान करके पहले ही मुक्त हो गये थे। प्रारंभ में आयोजक महेन्द्र कुमार जालान व राजेन्द्र कुमार जालान व उनके परिवारजनों ने श्रीमद् भागवत जी की पूजा की ।

यह भी पढ़े

Web Title-should never forget God
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: should, never, forget, god, bagwat, katha, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved