• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रंप को झटका,मैक्केन नहीं देंगे समर्थन

shocker for donald trump, john meccain withdraws support - World News in Hindi

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार रह चुके सीनेटर जॉन मैक्केन ने डोनाल्ड ट्रंप की कथित ओछी टिप्पणियों के चलते उनसे अपना समर्थन औपचारिक रूप से वापस ले लिया है जिससे ट्रंप के व्हाइट हाउस अभियान को क्षटका लगा है। मैक्केन ने एक बयान में कहा, मैं हमारी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देना चाहता था। वह मेरी पसंद नहीं थे लेकिन पूर्व में दावेदार होने के नाते मैंने सोचा कि यह महत्वपूर्ण है कि मैं इस तथ्य का सम्मान करूं कि डोनाल्ड ट्रंप ने हमारी पार्टी के नियमों के अनुसार डेलिगेटस का विश्वास बहुमत से जीता है। मैक्केन ने अपनी पत्नी का संदर्भ देते हुए कहा, सिंडी और मैं डोनाल्ड ट्रंप को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, मैंने कभी भी डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया है और हम हिलेरी क्लिंटन को भी वोट नहीं देंगे। हम रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ऎसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो राष्ट्रपति बनने के योग्य है।
ट्रंप से समर्थन वापस लेने वाले रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं में मैक्केन नया नाम हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन ट्रंप का इस हफ्ते का व्यवहार और महिलाओं के बारे में उनकी ओछी टिप्पणियां और यौन हमलों के बारे में शेखी बघारने वाली बात के सामने आने के बाद उनकी उम्मीदवारी को सशर्त समर्थन देना भी असंभव है।

यह भी पढ़े

Web Title-shocker for donald trump, john meccain withdraws support
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, presidential race, republicans, donald trump, john meccain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved