• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शबद कीर्तन के साथ लगे अटूट लंगर

Shabad Kirtan fitted with atut langar - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। देशभर में गुरुनानक जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर उदयपुर के सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के साथ अटूट लंगर के आयोजन किए गए। इससे पहले शहर में प्रभारी फेरी भी निकाली गई और कीर्तन कथा की शुरुआत हुई। जहां भाई सरबजीतसिंह पटना साहिब वालों का रागी जत्था, भाई दिलीप सिंह कथावाचक गंगानगर वाले साध संगत ने कीर्तन किया। इसके साथ ही विभिन्न जगहों से आए रागी जत्थों के लोगों ने शबद-कीर्तन किया। गुरुनानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारों में सिख समाज के महिला, पुरूष और बच्चों की भीड़ लगी रही और सभी ने गुरु को नमन करने के साथ लंगर में प्रसाद का लाभ लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारों में मत्था टेककर अपने घर परिवार और देश में अमन चैन के लिए अरदास की। प्रकाश पर्व के साथ ही शहर के गुरुद्वारों में चल रहे अखंड पाठ का भी समापन हो गया। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े

Web Title-Shabad Kirtan fitted with atut langar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, news, rajasthan, shabad, kirtan, fitted, atut, langar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved