• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशिक्षितों को सिलाई मशीन एवं प्रमाण-पत्र वितरित

sewing machines and certificates distributed in bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। कर्म में निरंतर कुशल बनना सबसे बड़ा योग है। इसलिए हमें अपने कर्म को निरंतर परिष्कृत करते रहना चाहिए। यह विचार बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीलाल मोहता ने संस्था द्वारा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, जयपुर (आर.एस.एल.डी.सी.) के नियमित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लेडीज टेलर प्रशिक्षण के 2 बैचों के दीक्षान्त समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किए। यह दीक्षांत समारोह संस्था परिसर में स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षितों को संबंधित प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र और टूलकिट के रूप में सिलाई मशीनें वितरित की गईं। संस्था के मानद सचिव एवं आरएसएलडीसी स्टेट हैड डॉ. ओम कुवेरा ने कहा कि हमें योग और क्षेम के मर्म को समझना होगा। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय के शिशुपाल सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्था के व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव ने संस्था की कार्य-गविविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े

Web Title-sewing machines and certificates distributed in bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sewing machine, certificates, distributed, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved