• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लूट के दोनों आरोपित भेजे जेल

Sent to prison accused of plunder - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। टिब्बी कस्बे में चंदूरवाली कैंचियां के पास दिनदहाड़े निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से हुई दो लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों की रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मजिस्टे्रट के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। टिब्बी थाना प्रभारी ईश्वरानंद के अनुसार आरोपितों से नकदी व अन्य सामान की बरामदगी कर ली है। 17 अक्टूबर को गिरफ्तार आरोपित राजदीप उर्फ राजवीर उर्फ छिंद्र सिंह बाजीगर निवासी ओटू हैड, हाल वार्ड 8 टिब्बी व मनोज उर्फ विनोद सोनी निवासी डबवाली हाल पुराना डेरा बेगू सरसा को पुलिस द्वारा पूछताछ कर सामान की बरामदगी के लिए दो बार रिमाण्ड पर लिया गया था। ज्ञातव्य हो 13 अक्टूबर को चंदूरवाली कैंचियां में मीटिंग कर टिब्बी की ओर निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी राम सिंह यादव से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर धक्का देकर रुपये से भरा बैग, 6 मोबाइल, जीपीआरएस, टेबलेट लेकर घग्घर नदी पुल से नहर की पटरी से इंदिरा गांधी नहर की तरफ फरार हो गये थे। टिब्बी पुलिस ने इस मामले का घटना के चार दिन बाद 17 अक्टूबर को पर्दाफाश कर दिया था। आरोपितों से गिरफ्तारी के समय ही वारदात में प्रयुक्त बिना नम्बर की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली थी। उन्होंने षड्यंत्र पूर्व नियोजित रूप से वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Sent to prison accused of plunder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sent , prison, accused, plunder, hanumangarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved