• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. मुरारी शर्मा का सम्मान

senior musician Dr Murari Sharma respect - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। सखा संगम की ओर से वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. मुरारी शर्मा का सम्मान किया गया। जोशीवाड़ा में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में डॉ. मुरारी शर्मा को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर संगीत जगत में उनकी चार दशकीय शैक्षिक सेवाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ. मुरारी शर्मा संगीत जगत में तपस्वी और मौन साधक हैं, जिन्होंने संगीत को मनोरंजन के बजाय साधना का मार्ग चुना है। मुख्य अतिथि व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि डॉ. मुरारी शर्मा संगीत जगत में संत की भांति निस्वार्थ साधक हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद खुशाल चंद रंगा ने कहा कि डॉ. शर्मा ने संगीत जगत में चार पीढिय़ों को संस्कारित किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुंबई के फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी ने कहा कि डॉ. शर्मा के योगदान पर वृत्तचित्र बनाने की आवश्यकता है। समाजसेवी खूमराज पंवार ने कहा कि डॉ. शर्मा के संगीत शिक्षण में दीर्घ अनुभवों का लाभ उठाया जाना चाहिए। शिक्षाविद् भगवानदास पडिहार ने कहा कि डॉ. शर्मा ने मनोवैज्ञानिक ढंग से संगीत शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया है। संस्कृतिकर्मी एनडी रंगा ने कहा कि डॉ. शर्मा ने अपने संगीत शिक्षण में बीकानेर की गौरवमयी परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखा है। कार्यक्रम संयोजक अशफाक कादरी ने डॉ. शर्मा की चार दशकीय संगीत साधना पर प्रकाश डाला। कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि डॉ. शर्मा ने बीकानेर में संगीत का बहुआयामी अनुष्ठान किया है। चिंतक ब्रजरतन जोशी ने कहा कि डॉ. शर्मा की दीर्घ संगीत सेवाओं को आम अवाम तक पहुंचाना चाहिए। सखा संगम के अध्यक्ष चंद्र शेखर जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े

Web Title-senior musician Dr Murari Sharma respect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: senior, musician, dr, murari sharma, respect, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved