• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक व एसडीएम ने सुनी ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में समस्याएं

SDM heard legislator and block-level hearing problems - jhunjhunu News in Hindi

उदयपुरवाटी। पंचायत समिति सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विधायक शुभकरण चौधरी, एसडीएम बलदेवराम धोजक, गुढ़ा कृषि मंडी अध्यक्ष सुमन खेदड़, तहसीलदार ओकारमल मूंड, बीडीओ भागीरथमल मीणा आदि ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया। समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में नांगल सरपंच अर्जुनलाल वर्मा ने कोट गांव में तीन माह से खराब पड़े हंैडपंप हैं। सही कराने की मांग की। ग्राम पंचायत किशोरपुरा में दो लाख लीटर की पानी की टंकी व गौरव पथ बनाने की मांग की। रोहिताश पुत्र हरदयालराम गुर्जर किशोरपुरा की पत्नी का निधन होने पर पंचायत में एक परिवार है। जिसका सर्वे कराकर बीपीएल में कराने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सैनी ने ग्राम पंचायत मणकसास, पापड़ा, जहाज क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर शिकायत की। जिसमें विभागीय अधिकारी ने छह घंटे बिजली देने का भरोसा दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता भंवरलाल जांगिड़, पालिका ईओ ओमप्रकाश सैनी, जेईएन सहदेव सब्बल, पीएचईडी के एईएन महेंद्र वर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहरसिंह, नोडल अधिकारी ताराचंद सामोता, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानसिंह मीणा, पीडब्लूडी के एईएन मूलचंद सैनी, ग्रामसेवक पूर्णमल, चोरेलाल सैनी, राकेश रेपस्वाल, गोवद्र्धन सैनी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष गिद्धाराम सैनी, भाजयुमो नितेश सैनी, सरपंच गुढ़ाबावनी दारासिंह, इंद्रपुरा सरपंच मनोहरलाल सैनी, धमोरा सरपंच जगदीश जाखड़, पौंख सरपंच मूलचंद सैनी, छापोली सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सैनी, टीटनवाड़ सरपंच ओमप्रकाश महला व मंडावरा सरपंच पवन वर्मा समेत आदि लोग मौजूद थे।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

यह भी पढ़े

Web Title-SDM heard legislator and block-level hearing problems
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sdm , heard , legislator, block-level, hearing , problems, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved