• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

SC, ST Commission president listened Problems - Bundi News in Hindi

बूंदी। अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल ने सोमवार को सर्किट हाऊस में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने अनूसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम में देय पीडि़त प्रतिकर संदाय राशि को बढाकर पांच लाख कर राहत दी है। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त केशवरायपाटन क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडक़र की प्रतिमा लगाने की मांग पर भरोसा दिलाया कि इसके लिए शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दलित उत्पीडऩ के मामलों में त्वरित कार्यवाई कर पीडि़तों को राहत देने के लिए कार्य कर रही है। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.सी.पवन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक सविता कृष्ण्यिां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शोभा पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेे।

[# रूस की युवती का आया कोटा के युवक पर दिल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-SC, ST Commission president listened Problems
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sc, st, commission, president, listened, problems, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved